मध्य प्रदेश

MP News: घर की सफाई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 12:25 PM IST
MP News: घर की सफाई करते समय करंट लगने से युवक की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घर की पुताई करने के दौरान एक युवक को करंट लग गया जानकारी के अनुसार अटल चौक के पास दीपक विश्वकर्मा का परिवार रहता है, दिवाली से पहले घर में दीपक साफ-सफाई कर रहे थे। दीपक पहली मंजिल पर काम कर रहे थे इस दौरान उनको करंट लग गया दीपक के पास ही उनका 5 साल का बेटा दीपांशु खेल रहा था बच्चा भी करंट की चपेट में आ गया।
दीपांशु की आवाज सुनते ही दीपक के छोटे भाई चिंटू मौके पर पहुंचे भाई और भतीजे को बचाने की कोशिश में चिंटू को भी करंट लग गया। तत्काल पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस बाघराजी चौकी पुलिस को सूचना दी, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया, दीपक लोहे का पाइप पकड़े हुए थे। इसकी चपेट में 11 केबी की बिजली की लाइन आ गई इस वजह से यह हादसा हो गया।
Next Story