मध्य प्रदेश

MP News: कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान युवक की मौत

Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 7:40 AM IST
MP News:  कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान युवक की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत राजनगर में खुली कोयला खदान में ब्लास्टिंग होने से अजय कोल नामक युवक की मौत हो गई | युवक कोयला खदान में काम कर रहा था। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिस पर उन्हें तत्काल राहत राशि के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपए दिए गए हैं।
एसडीओपी अनूपपुर ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जांच के अनुसार लापरवाही बरतने वालों और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Next Story