मध्य प्रदेश

MP News: नहर में डूबने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 11:44 AM IST
MP News: नहर में डूबने से युवक की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के पिंडारी इलाके में रविवार को एक युवक का शव नहर में मिला। पिंडारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पप्पू रजक था। युवक के बड़े भाई का कहना है कि पप्पू मजदूरी करता था और वह शनिवार से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई, इस दौरान उसका शव स्टेशन रोड स्थित नहर पुलिया के पास मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story