मध्य प्रदेश

MP News: युवक ने आत्महत्या के इरादे से काटी कलाई पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Bharti Sahu 2
26 Nov 2024 7:46 AM IST
MP News:  युवक ने आत्महत्या के इरादे से काटी कलाई पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से अपने हाथ की नस काट ली, युवक की तबीयत खराब हो गई थी और पुलिस ने युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था. ये घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग इलाके की है, युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस युवक को अपने साथ अस्पताल ले गई, डॉक्टरों का कहना है कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो युवक की जान भी जा सकती थी|
युवक का नाम उत्तम कोरी है और युवक झांसी का रहने वाला है, सोमवार को जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वो नशे में था और नशे में नस काटने की कोशिश कर रहा था|
Next Story