मध्य प्रदेश

MP News: लिफ्ट का शटर खुलने से महिला नीचे गिरी,मौत

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 9:23 AM IST
MP News: लिफ्ट का शटर  खुलने  से  महिला नीचे गिरी,मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शास्त्री नगर स्थित एक बिल्डिंग में लिफ्ट का शटर लॉक खुल गया और महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हिला को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, यहां पर उसकी मौत हो गई है।महिला भोपाल की रहने वाली थी और विदिशा में शास्त्री नगर क्षेत्र में आर्शीवाद कॉलोनी स्थित फ्लैट में रहती थी गुरुवार को भोपाल से विदिशा आई हुई थी और गर्ल्स कॉलेज में अपना काम निपटाकर शाम को फ्लैट पर गई।आर्शीवाद कंपलेक्स में महिला ने लिफ्ट का ब्लॉक शटर गेट खोल दिया जबकि लिफ़्ट ऊपर थी, इस दौरान वह गड्ढे में गिर गई, तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है ,कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Next Story