मध्य प्रदेश

MP News: उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दबने से 2 की मौत

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 6:14 AM IST
MP News:   उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दबने से 2 की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास एक दीवार धंस जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। बुलडोजर लगाकर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। उनकी पहचान फरीन पति आजाद राठौर 22 साल निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन के रूप में हुई है। वहीं अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 साल निवासी शिवशक्ति नगर उज्जैन की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास महाराजवाड़ा स्कूल में रिनोवेशन का काम चल रहा है। यहां महाकाल फेज 2 के कार्य भी चल रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तेज बारिश के बीच ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
Next Story