मध्य प्रदेश

MP News: अनियंत्रित ट्रक पुल से लटका, चालक की मौत

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 7:25 AM IST
MP News: अनियंत्रित ट्रक पुल से लटका, चालक की मौत
x
MP News: मंदसौर जिले में सीतामऊ थाना क्षेत्र में बेल्लारी गांव के पास 8 लेन एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फंस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है सहयोगी क्लीनर गंभीर रूप से घायल है अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह घटना शनिवार सुबह की है दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हुआ और पुल तोड़ते हुए झूल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद आ गई थी जिस करण ट्रक अनियंत्रित हुआ था और पुल से नीचे लटक गया। घटना में ट्रक चालक आशु खान की मौत हो गई है। आशु राजस्थान के रहने वाले थे
Next Story