मध्य प्रदेश

MP News:मान नदी की रपट पार करते हुए दो युवक बहे

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 10:57 AM IST
MP News:मान नदी की रपट पार करते हुए दो युवक बहे
x
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच, बाकानेर स्थित मान नदी की रपट पार करते समय आज दो युवक तेज बहाव में बह गए। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
Next Story