- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पानी से भरे...
मध्य प्रदेश
MP News: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत
Sarita
11 Jan 2025 12:55 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 5 साल की दो बच्चियों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. शुक्रवार की दोपहर रागिनी सिंह और भमानी सिंह खेलते-खेलते पास के नाले में गिर गईं. घटना के बाद से ही परिवार के लोग गमगीन हैं. घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के भूरसी मंझौली टोला में चुन्दी नदी के किनारे की है. जहां 5 साल की दो बच्चियां रागिनी सिंह और भमानी सिंह खेलते-खेलते पास के नाले में गिर गईं. काफी देर बाद भी जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की|
जिसके बाद गड्ढे के किनारे दोनों की चप्पलें मिलीं. तलाश में उनके शव पानी में तैरते मिले. आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही परिवार के लोग गमगीन हैं|
TagsMPपानीगड्ढेबच्चियोंमौतMPwaterpitsgirlsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





