- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शिवपुरी में...
मध्य प्रदेश
MP News: शिवपुरी में घर के सामने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या
Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 7:11 AM IST

x
MP News: शिवपुरी जिले के पिछोर में रविवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान विजय घावरी (40) और अजय घावरी (35) के रूप में की गई है। विजय और अजय घावरी अनाज मंडी के बाहर कई वर्षों से मीट की दुकान चला रहे थे। कुछ समय पहले शेरसिंह घावरी ने उनकी दुकान के पास अपनी मीट की दुकान खोल ली थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार रात को अजय और विजय का शेरसिंह से दुकान को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब 8 बजे, शेरसिंह घावरी और उसके साथियों ने हाथों में अवैध कट्टे लेकर अजय और विजय के घर पर हमला किया। उन्होंने घर पहुंचकर दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा और फिर गोलीबारी की। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsMPशिवपुरीघरसामनेभाइयोंहत्या MPShivpurihousein frontbrothersmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





