- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ब्रेक फेल...
मध्य प्रदेश
MP News: ब्रेक फेल होने से अचानक पलटा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Sarita
24 Jan 2025 12:05 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बजरी से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से पलट गया, गुरुवार रात मूंदी स्थित संत सिंघाजी थर्मल पावर से बजरी लोड कर खंडवा की ओर जाते समय ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए. इससे वाहन रिवर्स होकर नगर परिषद के चिल्ड्रन पार्क में पलट गया. ट्रक को पलटता देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, बड़ा हादसा टल गया. घटना के वक्त सड़क पर बाइक सवार बाल-बाल बच गया|
पार्क में कुछ दूरी पर युवक टहल रहे थे. वाहन पलटने से नगर परिषद की तार फेंसिंग, पेड़-पौधे और जमीन पर लगे ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ट्रक चालक ने बताया कि नगर परिषद के सामने अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन रिवर्स होकर पलट गया. घटना के बाद नगर परिषद के कर्मचारी भी पहुंचे और थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई।
TagsMPब्रेक फेलपलटाट्रकMPbrake failureoverturnedtruckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





