- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP News: दर्दनाक हादसा: कॉलेज बस ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत, बेटी घायल
Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 10:17 AM IST

x
MP News: राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक कॉलेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, बस के नीचे आए तीन-चार लोग भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा टीटी नगर थाना क्षेत्र के नानके पेट्रोल पंप के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बस के नीचे आए 3-4 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम लखरा पुरा निवासी हिरदेश अग्रवाल (40) है। वहीं, उनकी घायल बेटी का नाम अनिका (6) है।
पुलिस बस चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वह शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। न्यू मार्केट और अन्य इलाकों की ओर जाने वाले लोग यहीं से गुजरते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsMPकॉलेज बसबाइकरौंदापितामौतबेटीघायलMPcollege busbikeran overfatherdieddaughterinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





