मध्य प्रदेश

MP News: खेत में आग ताप रहे लोगों पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 6:26 AM IST
MP News: खेत में आग ताप रहे लोगों पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को जुताई करते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, मैकेनिक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई,यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. यह घटना मंडावा कोल की है जो कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यहां किसान धरम के खेत पर कल्टीवेटर चल रहा था|
खेत में तीन लोग आग जलाकर ताप रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया, राजू नाम का मैकेनिक इसकी चपेट में आ गया और ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राजू ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था |
Next Story