मध्य प्रदेश

MP News: युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया जहर

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 8:25 AM IST
MP News: युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया जहर
x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय युवती कॉलेज की छात्रा थी और रविवार को उसने जहर खा लिया. छात्रा भैंसदेही थाना क्षेत्र में रहती थी|
बताया जा रहा है कि उसी गांव का एक युवक एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा ने कई बार इसकी शिकायत की थी और युवती इतनी परेशान हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया.अस्पताल पुलिस चौकी ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है|
Next Story