मध्य प्रदेश

MP News: बाघ का आतंक , तीन लोगों पर हमला

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 6:27 AM IST
MP News:  बाघ का आतंक , तीन लोगों पर  हमला
x
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर और गोहपारू वन परिक्षेत्र से लगे जंगल में बाघ ने 24 घंटे में तीन लोगों पर हमला किया है, तीनों घायलों का इलाज चल रहा है, बता दें कि रविवार की सुबह धरम सिंह शौच के लिए जैतपुर वन परिक्षेत्र के महरोड़ी जंगल में गए थे. इस दौरान उन्हें एक बाघ दिखाई दिया, बाघ ने अचानक धरम सिंह पर हमला कर दिया. इसके बाद धरम सिंह ने शोर मचाया, लोगों को अपनी ओर आता देख बाघ भाग गया|
धरम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा एक युवक पर भी बाघ ने हमला किया,यह घटना गोहपारू वन परिक्षेत्र के भागा के जंगल की है. शनिवार की शाम एक महिला पर भी बाघ ने हमला किया था, मामले की जानकारी गोहपारू वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है,गोहपारू वन परिक्षेत्र में कई दिनों से दो बाघों का मूवमेंट चल रहा है|
Next Story