मध्य प्रदेश

MP News: तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 3:17 AM GMT
MP News:  तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में तीन लड़कियों के तालाब में डूबने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि चार लड़की भगोहर गांव में दोपहर में तालाब में नहा रही थी। इसी दौरान वह डूब गई। वहीं, चौथी लड़की के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
शव किया गया बरामद
पुलिस के अधिकारी ने बचाया कि सभी लड़कियों की उम्र आठ से 12 साल के बीच की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों मृतक की पहचान मनवती सिंह (8), खुशी सिंह (10) और रीता सिंह (12) के रूप में की गई है।
Next Story