मध्य प्रदेश

mp news: छतरपुर में युवक के साथ ट्रेन से नदी में कूदने वाली युवती की नहीं हो सकी पहचान

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 6:21 AM IST
mp news:  छतरपुर में युवक के साथ ट्रेन से नदी में कूदने वाली युवती की नहीं हो सकी पहचान
x
mp news: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में युवक के साथ छलांग लगाने वाली युवती की सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। हरपालपुर थाना पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर समेत अन्य स्थानों पर उसकी फोटो भेजी लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे चंबल एक्सप्रेस में सफर कर रहे यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झकरी गांव निवासी युवक ने युवती के साथ धसान नदी में छलांग लगा दी। युवक का शव पुल के पिलर में फंसा हुआ था, वहीं युवती का शव धसान नदी के पानी में तैर रहा था। रेलवे कर्मचारी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया।
Next Story