मध्य प्रदेश

MP News: आंगन में खेल रहे बच्चे को सांप ने डसा

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 10:15 AM IST
MP News: आंगन में खेल रहे बच्चे को सांप ने डसा
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आंगन में खेल रहे 7 साल के बच्चे को सांप ने डस लिया. परिजन उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार को हुई. यह घटना बन्दवार गांव की है. बच्चे का नाम अभय साकेत था और अभय घर के अंदर आंगन में खेल रहा था. इस दौरान अभय ने एक पत्थर उठाया, उसके पास एक जहरीला सांप बैठा था. सांप ने जब उसे काटा तो बच्चा रोने लगा. परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया|
Next Story