- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ऋषि पंचमी पर...
मध्य प्रदेश
MP News: ऋषि पंचमी पर नर्मदा नदी में डूबी देवरानी-जेठानी
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 9:58 AM IST

x
MP News:जिले में रविवार को ऋषि पंचमी के मौके पर नर्मदा नदी में स्नान करने गईं देवरानी और जेठानी की डूबने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं शिवपुर के भिलाडिया घाट पर स्नान के लिए गई थीं, जहां गहरे पानी में जाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गईं। रविवार सुबह, देवरानी रानू तंवर (22) और जेठानी रक्षा तंवर (28) अपने परिवार के साथ नर्मदा नदी के भिलाडिया घाट पर स्नान के लिए गई थीं। नहाने के दौरान, दोनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और फिर वापस नहीं आ सकीं। घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 8 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसे रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से फिर से तलाश की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि नर्मदा घाट पर स्नान करने आई दो महिलाएं गहरे पानी में चली गई हैं। जिनकी पहचान देवरानी रानू तंवर और जेठानी रक्षा तंवर के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं ग्राम फरीदपुर की निवासी थीं। एनडीआरएफ की टीम ने रात भर की कोशिशों के बावजूद अंधेरे के कारण अभियान को रोकने का फैसला किया। सोमवार सुबह से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। रक्षा तंवर अपने पति सचिन तंवर के साथ अपनी देवरानी रानू तंवर को लेकर भिलाडिया घाट पर स्नान के लिए गई थी। जब नहाते समय रानू और रक्षा गहरे पानी में डूबने लगीं, तो रक्षा के पति सचिन तंवर ने उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि, पानी की गहराई और बहाव के कारण वह भी डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने सचिन को बचाकर बाहर निकाला दोनों महिलाओं का कोई पता नहीं चल सका।
TagsMPऋषि पंचमीनर्मदाडूबीदेवरानी-जेठानी MPRishi PanchamiNarmadadrownedsister-in-law जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





