मध्य प्रदेश

MP News: स्कूल वैन पलटी, बच्चों की चीख-पुकार

Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 9:21 AM IST
MP News: स्कूल वैन पलटी, बच्चों की चीख-पुकार
x
MP News: बालाघाट जिले में गुरुवार को वारासिनी क्षेत्र के खापा और मेहंदीवाड़ा के बीच एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई हादसा स्टेरिंग फेल होने से हुआ है। इसके बाद स्कूल वैन खेत में जाकर पलट गई। स्कूल वैन में बच्चे और शिक्षक सवार थे दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख - पुकार सुनकर लोगों ने घायलों को तत्काल वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वैन में 14 लोग सवार थे वारासिवनी थाना क्षेत्र की यह घटना है, सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में 6 बच्चे और दो टीचर घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Next Story