मध्य प्रदेश

MP News: पुलिस ने एंबुलेंस से जब्त किया 8 क्विंटल डोडा चूरा

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 11:49 AM IST
MP News: पुलिस ने एंबुलेंस से जब्त किया 8 क्विंटल डोडा चूरा
x
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार रात पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने एंबुलेंस से 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है. ये एंबुलेंस सेजावता की तरफ से आ रही थी, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस को रुकवाया और उसकी तलाशी ली. एंबुलेंस के अंदर 42 प्लास्टिक की बोरियां नजर आईं, जब उनकी जांच की गई तो उसमें डोडा चूरा भरा हुआ था|
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ा है, एंबुलेंस चालक ने अपना नाम रंजीत बताया है और उसके साथ बैठे आरोपी ने अपना नाम रूपेश बताया है, दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, पुलिस का कहना है कि जब्त डोडा चूरा की कीमत 17 लाख रुपये और एंबुलेंस की कीमत करीब 15 लाख रुपये है, पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है|
Next Story