मध्य प्रदेश

MP News: पिकअप ने पिता-पुत्री को रौंदा, दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 6:22 AM IST
MP News: पिकअप ने पिता-पुत्री को रौंदा, दर्दनाक मौत
x
MP News: खंडवा जिले में कालमुखी हाईवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी बाइक से पत्नी और बेटी के साथ सिंगाजी महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहा था।
मृतक खरगोन के चिकली गांव का रहने वाला था, यह घटना रेवाड़ा गांव के पास की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन जब तक आशाराम और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी, धनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story