- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्दनाक मौत...
मध्य प्रदेश
MP News: दर्दनाक मौत ,तीन दोस्तों की बाइक को कार ने मारी टक्कर
Sarita
17 Dec 2024 10:31 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों नीरज, शुभम और नितेश की मौत हो गई है. नीरज अपने दोनों दोस्तों के साथ गांव से चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए. दरअसल हादसा बैरसिया सिरोंज रोड पर हुआ|
तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक को टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई. कार में एक परिवार भी सवार था. कार का एयरबैग खुलने से चार लोगों की जान बच गई. हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की भी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर में भी मातम पसरा है|
TagsMPतीनदोस्तोंबाइककारटक्करMPthreefriendsbikecarcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





