मध्य प्रदेश

MP News: नवोदय की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 10:08 AM IST
MP News: नवोदय की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। खंडवा जिले के नवोदय विद्यालय की 18 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर इस छात्रा ने छात्रावास के बाथरूम में फांसी लगा ली। छात्रा ने बाथरूम में की आत्महत्या दरअसल, पंधाना कस्बे में स्थित नवोदय विद्यालय परिसर के छात्रावास में सुबह करीब सात बजे किशोरी नहाने गई थी। इसके बाद वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई। परेशान होकर उसकी सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कुछ छात्रों को शक हुआ तो उन्होंने बाथरूम में लगे वेंटिलेटर से अंदर देखा तो पाया कि छात्रा का शव कपड़े के टुकड़े से लटका हुआ था।
छात्रों ने तुरंत शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर किशोरी को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली कला संकाय की छात्रा लखनपुर गांव की रहने वाली थी। घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजन पंधाना पहुंच गए हैं।
Next Story