मध्य प्रदेश

MP News: बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां

Bharti Sahu 2
30 Oct 2024 7:23 AM IST
MP News:  बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां
x
MP News: छतरपुर में मंगलवार को एक महिला अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में महिला और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन हादसे में बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना में डेढ़ माह के कौशल और डेढ़ साल की अंशिका की मौत हो गई। महिला रामकली की जान बच गई। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story