मध्य प्रदेश

MP News: बच्चे को खेलता छोड़ मां ने लगाई फांसी

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 7:30 AM IST
MP News: बच्चे को खेलता छोड़ मां ने लगाई फांसी
x
MP News: गोमती पुरा इलाके में प्रगति उर्फ मोनी शुक्ला पत्नी रामप्रकाश उर्फ रामू शुक्ला ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली मृतका अपने पीछे 2 साल का मासूम बेटा छोड़ गई है, जो इस दुखद घटना से पूरी तरह अनजान है। सूचना मिलते ही तहसीलदार विनीत गोयल और नगर निरीक्षक यशवंत गोयल मौके पर पहुंचे उनकी निगरानी में घर का दरवाजा तोड़कर महिला का शव नीचे उतारा गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लोग यह जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर किन परिस्थितियों ने महिला को इतना कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस द्वारा जांच जारी है|
Next Story