- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मोमोज बेचने...
मध्य प्रदेश
MP News: मोमोज बेचने वाले युवक पर फेवीक्विक से हमला
Bharti Sahu 2
15 Nov 2024 10:56 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक के चेहरे पर फेवीक्विक फेंक दिया. इसके बाद वहां से भाग गए. इधर, फेवीक्विक लगने से युवक की आंख और मुंह फंस गया. जिससे वह चीखने-चिल्लाने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना गुरुवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील चौराहे की है. जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक सोहेल शिया के चेहरे पर फेवीक्विक फेंक दिया|
घटना से सोहेल जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगा. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल सोहेल को वर्न वार्ड में भर्ती कराया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सोहेल पर फेंका गया फेवीक्विक टाइल्स या लकड़ी चिपकाने के काम आता है। फेवीक्विक के कारण सोहेल का चेहरा सफेद पड़ गया था। फिलहाल डॉक्टर सोहेल का इलाज कर रहे हैं।
TagsMPमोमोजबेचनेयुवकफेवीक्विकहमलाMPMomossellingyouthFeviquickattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





