मध्य प्रदेश

MP News: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Bharti Sahu 2
15 Oct 2024 10:13 AM IST
MP News: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को सोनवारी के पास नदी में युवक और युवती के शव मिले हैं साथ में एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक मैहर के सरला नगर रोड पर सोनवारी में सबसे पहले युवती का शव मिला उसके बाद सुसाइड नोट पढ़ने के बाद युवक के शव की भी तलाश की गई तो उसका भी शव नदी में मिला. घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है, पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कर ली है. मृतका का नाम संतुष्टि है जो संग्राम कॉलोनी सतना की रहने वाली थी और युवक का नाम शिवम है. सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है. सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि 3 साल से वह अपने रिश्ते के बारे में बता रही थी लेकिन घरवाले उसकी बात नहीं समझते थे लेकिन अब सब समझ जाएंगे|
Next Story