- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगल में...
मध्य प्रदेश
MP News: जंगल में मवेशी चराने गए बालक पर तेंदुए ने किया हमला
Sarita
23 Dec 2024 6:26 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में एक बालक पर जंगल में उस समय तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह जंगल में मवेशी चराने गया था. परिजन घायल बालक को जिला अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है. बता दें कि लिंगी फाटा निवासी 15 वर्षीय बालक पवन पुत्र नोकड़ा शनिवार दोपहर 3 बजे अपने दोस्तों के साथ मवेशी चराने जंगल गया था. अचानक तेंदुए ने पवन पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आईं हैं|
तेंदुए के नाखूनों से खरोंच लगने से वह घायल हो गया. उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण और पवन के परिजन जंगल पहुंचे और पवन को उपस्वास्थ्य केंद्र बोरगांव ले गए, जहां से उसे पंधाना रेफर कर दिया गया. पंधाना में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसका उपचार चल रहा है|
TagsMPजंगलमवेशीचरानेबालकतेंदुएहमलाMPforestcattlegrazingboyleopardattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





