मध्य प्रदेश

MP News: कलयुगी मां के हत्याकांड से दहला इलाका

Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 7:24 AM IST
MP News: कलयुगी मां के हत्याकांड से दहला इलाका
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 5 साल और 3 साल के बच्चों की कुल्हड़ी से कटकर मौत की घाट उतार दिया और शव को जलने का प्रयास किया। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गई।
यह वारदात जिले के जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर देवरी गांव के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पड़ोसियों से मिली जानकारी अनुसार बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। दादा ने दोनों बच्चों को लाॅलीप दिलाई थी। इसके बाद वह काम पर चले गए थे। इस दौरान महिला जिस झोपड़ी में रहती है, वहीं बच्चों की हत्या कर उन्हें जलाने का प्रयास किया। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बच्चों की मां को बैग लेकर मेन रोड की ओर जाते देखा गया था। उस दौरान झोपड़ी से धुआं उठ रहा था। धुंए को देख बच्चों के दादा को फोन कर बुलाया गया। बच्चों की हत्या क्यों की गई, अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story