मध्य प्रदेश

MP News: सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 11:56 AM IST
MP News:   सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला
x
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले कोरता गांव में रविवार को एक जंगली सियार ने लोगों पर हमला कर दिया, सियार ने एक महिला हरीबाई पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गई हैं। उसके बाद पास में ही राय परिवार की अभिलाषा और अभिषेक राय पर हमला कर दिया। तत्काल घायलों को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी थी लेकिन वन विभाग की टीम काफी देर बाद पहुंची,सभी का इलाज चल रहा है सरकारी तौर पर ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी, घायलों को जबेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story