मध्य प्रदेश

MP News: अवैध रूप से रेत का खनन, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Bharti Sahu 2
19 Oct 2024 10:32 AM IST
MP News: अवैध रूप से रेत का खनन, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
x
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खेरहा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से रेत का खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खन्नाथ खेरहा खदान रोड बैशहा नाले के पास एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरने की सूचना पुलिस को मिली थी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अमित नाम का व्यक्ति लाल रंग के ट्रैक्टर में रेत भर रहा था,जब उससे अनुमति मांगी गई तो वह अनुमति से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका और बहाने बनाने लगा, पुलिस को उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने रेत सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया|
Next Story