मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
17 Nov 2024 12:02 PM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन शहर के डायवर्सन रोड पर सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, स्कॉर्पियो और इको वाहन में भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इको वाहन में सवार 7 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इको वाहन डायवर्सन रोड से जवाहर मार्ग की तरफ मुड़ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गायत्री मंदिर से बावड़ी की तरफ जा रही थी|
इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. घायलों ने बताया कि ग्राम दलकी से बाराती इको वाहन में सवार होकर बुरहानपुर जा रहे थे और खरगोन शहर के जवाहर मार्ग तिराहे पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो वाहन से भिड़ंत हो गई. स्कॉर्पियो वाहन सेंधवा एसडीएम का बताया जा रहा है. इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना|
Next Story