मध्य प्रदेश

MP News: भीषण हादसा, नियंत्रण खोने से मिनी ट्रक पलटा

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 9:24 AM IST
MP News: भीषण  हादसा, नियंत्रण खोने से मिनी ट्रक पलटा
x
MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भीषण सड़क हादसा, सेंधवा में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, यह हादसा शासकीय हाईस्कूल के पास हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को ट्रक के नीचे से निकाला गया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए |
पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी और फिर पलट गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक महाराष्ट्र से मिर्ची लोड करके लुधियाना जा रहा था. इस घटना के बाद से मिनी ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं. पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
Next Story