मध्य प्रदेश

MP News: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 8:50 AM IST
MP News: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या
x
MP News: उज्जैन जिले में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की हत्या वारदात के दौरान रोड पर सनसनी फैल गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। इतनी भीड़ के बावजूद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो लड़कों ने चाकुओं से गोद-गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो लड़कों ने चाकुओं से गोद-गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
गुरुवार सुबह
चाय की दुकान पर महेश नाम के युवक का एक लड़के से विवाद हुआ। इसके बाद उसने उस लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसका बदला लेने के लिए ही महेश की हत्या की गई है। घटना को दिनदहाड़े सरेआम व्यस्त बाजार में अंजाम दिया गया है। मृतक पर पुलिस थाने में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है और वह क्षेत्र का आदतन और हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Next Story