मध्य प्रदेश

MP News: लड़की के भाई ने प्रेमी को दी खौफनाक सजा

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 10:23 AM IST
MP News: लड़की के भाई ने प्रेमी को दी खौफनाक सजा
x
MP News: सतना से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के भाई ने उसके प्रेमी को खौफनाक सजा दी है। बहन से बात करने से मना करने पर लड़की का प्रेमी नहीं माना तो भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गर्दन रॉड से तोड़ दी। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात रेउहान गांव के बधान टोला निवासी मृतक धर्मेंद्र नामदेव (28 साल) मेरी बहन से फोन में बात कर रहा था। उसने बताया कि वो पहले से ताक में था और मौका मिलते ही उसको पकड़ लिया। घटना के दिन भी समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन धर्मेंद्र मानने को तैयार नहीं था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। जब वह भारी पड़ने लगा तो दोस्त को बुलाकर उसके उसके सिर पर पहले लोहे की रॉड मारी। जब वह असहाय हो गया तो दोस्त और मैंने गर्दन तोड़ दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को बाइक से घसीटते हुए सलैया रोड की बावड़ी के में फेंक आए।
Next Story