मध्य प्रदेश

MP News: पहले कार ने युवक की बाइक को मारी टक्कर फिर गोली मारकर हत्या

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 11:43 AM IST
MP News: पहले कार ने युवक की बाइक को मारी टक्कर फिर गोली मारकर हत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछोर-चंदेरी रोड पर मंगलवार को कार सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बदमाशों ने कार से उतरकर बाइक सवार को गोली मार दी. बाइक सवार की मौत हो गई है और उसका दोस्त और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, दोनों को इलाज के लिए झांसी अस्पताल रेफर किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उमरी कला निवासी अंकेश अपनी पत्नी सपना लोधी और दोस्त आशीष के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पिछोर के लिए निकला था|
बदरवास गांव के पास कार ने अंकेश की बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने पिस्टल से अंकेश पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अंकेश की हत्या की गई है, पिछोर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. परिजनों ने सुनील लोधी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है|
Next Story