मध्य प्रदेश

MP News: विवाद के बाद लगाई आग, बाइक और घर का सामान जलकर राख

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 8:55 AM IST
MP News: विवाद के बाद लगाई आग, बाइक और घर का सामान जलकर राख
x
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद आगजनी की घटना हुई. आग किसने लगाई ये जांच का विषय है. आग में पड़ोसी की बाइक समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला भोपाल के निशातपुरा के नटखट चौक का है जहां पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद आगजनी की घटना में बाइक समेत घर का सामान जल गया|
दरअसल सुशील पांडे और आशीष शर्मा के परिवार के बीच विवाद हुआ है. दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, कल देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया. विवाद के बाद आशीष शर्मा थाने पहुंच गया. पुलिस को शक है कि सुशील पांडे ने ही उसके घर में आग लगाई होगी. पुलिस का शक इसलिए भी पुख्ता हो रहा है क्योंकि आगजनी के वक्त वो मौजूद नहीं था. मोहल्ले के लोगों का भी कहना है कि आगजनी के वक्त आशीष शर्मा मौजूद नहीं था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story