- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जनरल स्टोर...
मध्य प्रदेश
MP News: जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 10:30 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा शहर के पीतल मिल चौराहे पर एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई. आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है.घटना सुबह करीब 3 बजे की है, पीतल मिल चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक जनरल स्टोर में आग लग गई. दुकान संचालक संकेत जैन ने बताया कि दिवाली त्योहार के चलते जनरल स्टोर में नया माल रखा हुआ था|
दुकान संचालक दुकान के ऊपर रहता है. समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया. घटना के दौरान दुकानदार का परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था. आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
TagsMPजनरल स्टोरआगलाखोंसामानराखMPgeneral storefirelakhsgoodsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





