मध्य प्रदेश

MP News: चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 12:03 PM IST
MP News: चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख
x
MP News: मध्य प्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के बलवाड़ा में इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित ग्वाल घाट डबल ब्रिज पर मंगलवार को ओंकारेश्वर से दर्शन कर सूरत जा रहे रवि भाई कलसारिया सहित चार लोगों की कार में अचानक आग लग गई. कार चालक मयूर ने कार से धुआं निकलता देख तुरंत कार रोक दी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई|
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से निर्माणाधीन हाईवे से पानी का टैंकर मंगवाया और आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है|
Next Story