मध्य प्रदेश

MP News: दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 10:26 AM IST
MP News: दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज जंक्शन के पास भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर 2 ट्रकों में भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रकों में आग लग गई. किसी तरह ट्रक ड्राइवरों ने कूदकर अपनी जान बचाई. आपको बता दें कि ट्रक में गेहूं भरा हुआ था, जोरदार टक्कर होने से गेहूं से भरे ट्रक में आग लग गई.|
जिससे दोनों ट्रकों के साथ लाखों रुपए का गेहूं भी जल गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी, गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए हैं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, घटना के बाद मौके पर जाम लग गया|
Next Story