मध्य प्रदेश

MP News: पंप चालू करते समय,बुजुर्ग किसान की मौत

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 11:52 AM IST
MP News: पंप चालू करते समय,बुजुर्ग किसान की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले खेरीदेवता में एक किसान को करंट लग गया।घटना रविवार शाम को हुआ , किसान खेत पर मोटर पंप चालू करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान यह हादसा हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
शंकर सिंह राठौर खेड़ी देवता का रहने वाला था और खेत पर सिंचाई के लिए मोटर पंप चालू करने गया था। तार जोड़ते समय उसको करंट लग गया जब काफी देर बाद परिजन खेत पर पहुंचे तो इस मामले का खुलासा हुआ, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज किया गया।
Next Story