मध्य प्रदेश

MP News: आठवीं कक्षा की छात्र ने खाया जहर

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 8:47 AM IST
MP News: आठवीं कक्षा की  छात्र  ने खाया जहर
x
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदन गांव में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र ने खाया जहर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद छात्र कोचिंग गया था, यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे नागपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता था|
छात्र कोचिंग गया था और यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान उसके परिजनों को सूचना दी गई, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजन शव को लेकर अस्पताल लौटे, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story