मध्य प्रदेश

MP News: पुरानी रंजिश के चलते दिवाली की पूजा कर रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 8:36 AM IST
MP News: पुरानी रंजिश के चलते दिवाली की पूजा कर रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला
x
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र के रसरामपुरा गांव में दिवाली की पूजा कर रहे परिवार पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें पिता-पुत्र और भाई समेत 5 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात करीब 9.30 बजे रसरामपुरा निवासी धर्मेंद्र और उसका परिवार दिवाली की पूजा कर रहा था|
तभी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी लक्ष्मण मेर, राधे मोहन, भगवान सिंह, लक्ष्मण समेत 8-9 लोग पहुंचे. आरोपियों ने एक-एक कर सभी लोगों से मारपीट की, जिसमें धर्मेंद्र का भाई और बेटा घायल हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Next Story