मध्य प्रदेश

MP News: यूपी में बहू की हत्या, एमपी में खुद भी लगाई फांसी,पुलिस टीमें कर रही जांच

Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 6:37 AM IST
MP News: यूपी में बहू की हत्या, एमपी में खुद भी लगाई फांसी,पुलिस टीमें कर रही जांच
x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव में एक अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम गोपाल कुशवाहा है. वह महोबा जिले के महोबा कांठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने अपने बेटे के साथ मिलकर बहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. हत्या की वारदात शनिवार सुबह की बताई जा रही है| मृतक के पास एक लाल कलर का तौलिया और मोबाइल फोन मिला है।
यूपी और एमपी दोनों राज्यों की पुलिस इसका पता लगा रही हैं। एमपी पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मृतक गोपाल कुशवाह एमपी किस लिए पहुंचा था और उसने वहां जाकर आत्महत्या क्यों की
घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई है। वहीं यूपी पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिस कारण पति और ससुर ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

मामले में थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया की फिलहाल उसकी लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

Next Story