- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: घर में रखे...
मध्य प्रदेश
MP News: घर में रखे पटाखे फटे, पड़ोसियों के घर क्षतिग्रस्त
Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 11:18 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के धीमर मोहल्ला में बुधवार रात एक कच्चे मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। सूचना मिलने पर फिजिकल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि धीमर मोहल्ला में रहने वाले बल्लू उर्फ ओम प्रकाश का परिवार पटाखे बनाने का काम करता है और घर में रखे पटाखों में आग लगने से यह धमाका हुआ। हादसे में ओम प्रकाश की 12 वर्षीय बेटी रूपाली घायल हुई है।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस धमाके से पड़ोसियों के घर को भी नुकसान पहुंचा है। फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि घर में बड़े धमाके के पांच पैकेट रखे थे, उनमें आग लग गई है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बुधवार रात की है।
TagsMPघरपटाखेफटेक्षतिग्रस्तMPhousecrackersburstdamaged जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





