मध्य प्रदेश

MP News: खेत में काम कर रहे दंपत्ति की करंट से मौत

Bharti Sahu 2
19 Oct 2024 8:48 AM IST
MP News: खेत में काम कर रहे दंपत्ति की करंट से  मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के काकावानी गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक दंपत्ति सहित एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई| सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. दरअसल अपने खेत पर काम कर रहे दंपत्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में उनकी एक भैंस की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव की गुलाब बाई और उनके पति मातादीन अपने खेत पर काम कर रहे थे|
उसी दौरान उनकी भैंस तार की फेंसिंग में फंस गई, जिसमें अचानक करंट आ गया और उसे बचाने गए दंपत्ति भी उक्त फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गए, जिससे पति-पत्नी सहित उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जिन्हें पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया है| घटना के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story