- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: साइंस कॉलेज...
मध्य प्रदेश
MP News: साइंस कॉलेज में दो गुटों में भिड़ंत,एक छात्र घायल
Bharti Sahu 2
27 Nov 2024 10:13 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शासकीय साइंस कॉलेज में दो गुटों में भिड़ंत हो गई. विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय साइंस कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूसे और डंडे चले|
इस मारपीट के दौरान चोट लगने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल छात्र की रिपोर्ट के आधार पर झांसी रोड थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बाहरी छात्रों ने भी कॉलेज में घुसकर मारपीट की. हालांकि पुलिस कॉलेज प्रशासन से बात कर मामले की जांच कर रही है|
TagsMPसाइंस कॉलेजदो गुटोंभिड़ंतछात्रघायल MPScience Collegetwo groupsclashstudentinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





