मध्य प्रदेश

MP News: कार-स्कूटर की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
18 Oct 2024 11:43 AM IST
MP News: कार-स्कूटर की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
x
MP News: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के पास एक कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई. तेंदूखेड़ा पुलिस का कहना है कि घटना गुरुवार की है, युवक स्कूटी से तेंदूखेड़ा रोड से जबलपुर की ओर जा रहा था|
कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, उसे पाटन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी|
Next Story