मध्य प्रदेश

MP News: वेल्डिंग करते समय बस का टायर फटा, एक की मौत

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 12:01 PM IST
MP News:  वेल्डिंग करते समय बस का टायर फटा, एक की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में डिस्क वेल्डिंग करते समय यात्री बस का टायर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बस का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए. घटना भीकनगांव थाना क्षेत्र के सोनी कॉलोनी में हुई|
जहां रात करीब 10 बजे वेल्डिंग की दुकान में यात्री बस के अगले पहिये की वेल्डिंग करते समय जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इधर घटना में वेल्डिंग कर रहे रमेश (19) पुत्र कुलदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई. बस ड्राइवर शोभाराम और धर्मेंद्र नानूराम की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक का आईसीयू में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर भीकनगांव पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है|
Next Story